स्पेसएक्स शेयरों में तेज गिरावट, दो दिन में 18% का नुकसान, निवेशकों के अरबों डॉलर स्वाहा
स्पेसएक्स के शेयरों में पोस्ट-IPO माहौल के बाद तेज गिरावट आई है। दो दिनों में 18% की गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। जानिए Cursor डील और प्रॉफिट बुकिंग के कारण क्या है गिरावट की वजह।
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में हालिया गिरावट ने बाजार को चौंका दिया है। IPO के बाद शुरुआती उछाल के बावजूद पिछले दो दिनों में शेयर 18 फीसदी तक टूट गया, जिससे निवेशकों के करीब 600 अरब डॉलर (लगभग 47 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हो गया। शुक्रवार को जूनटींथ की छुट्टी के कारण अमेरिकी बाजार बंद रहा, लेकिन गुरुवार को शेयर 185 डॉलर पर बंद हुआ।
IPO के बाद उछाल और फिर ब्रेक
स्पेसएक्स ने हाल ही में रिकॉर्ड IPO के जरिए 75 अरब डॉलर जुटाए थे, जिसके बाद शेयरों में जबरदस्त तेजी आई। $135 के IPO प्राइस से ऊपर चढ़कर यह $225 तक पहुंच गया था। लेकिन अब प्रॉफिट बुकिंग और कुछ बड़े डील्स को लेकर चिंताओं ने तेजी पर ब्रेक लगा दिया। 17 जून को 5% और 18 जून को 3.5% की गिरावट दर्ज की गई।
ELON MUSK :: SpaceX shares fall as post-IPO frenzy loses steam
Stock Movement: SpaceX shares fell 6.5% to $178.50, still 30% above the $135 IPO price, signaling early profit-taking after a historic debut.
Market Impact: The company's market value could drop $150B, while other… pic.twitter.com/qAaQOo8W2I