Bank of Baroda Recruitment 2026: 837 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख बढ़ी, 7 दिसंबर तक मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट विभाग के 837 पदों पर भर्ती की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार 7 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हैदराबाद: बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग में 837 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब योग्य उम्मीदवार 7 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को रात 11:59 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप हेड, हेड इन्वेस्टमेंट, टेरिटरी हेड, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर कुल 837 रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पदों पर नियुक्तियां शुरुआत में पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होंगी। उम्मीदवारों के प्रदर्शन और बैंक की जरूरत के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
Bank of Baroda Recruitment 2026: किन पदों पर होगी भर्ती?
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े अलग-अलग पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को निवेश, वित्तीय उत्पादों और ग्राहकों की संपत्ति के प्रबंधन से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।