Tiktok अनब्लॉक नहीं हुआ: सरकार ने दी आधिकारिक सफाई, अफवाहों पर लगाई रोक

Bhavya Choudhary
Bhavya Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Aug 23, 2025 • 10:12 AM  0
T
Tech
NEWS CARD
Logo
Tiktok अनब्लॉक नहीं हुआ: सरकार ने दी आधिकारिक सफाई, अफवाहों पर लगाई रोक
“Tiktok अनब्लॉक नहीं हुआ: सरकार ने दी आधिकारिक सफाई, अफवाहों पर लगाई रोक”
Favicon
Read more on aiadda.in
23 Aug 2025
https://www.aiadda.in/tiktok-ban-india-2025-official-update
Copied

TikTok:- बीते कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज़ हो गई थी कि भारत सरकार ने टिकटॉक (TikTok) पर से रोक हटा दी है। इसकी वजह यह रही कि कुछ लोगों को अपने डेस्कटॉप ब्राउज़र पर टिकटॉक की वेबसाइट खुलती हुई दिखाई दी। इसके बाद से ही यह अफवाह फैलने लगी कि प्रतिबंध हटाया जा चुका है।

लेकिन देर रात सरकारी सूत्रों ने साफ कर दिया कि इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। सूत्रों ने कहा – “भारत सरकार ने टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। ऐसी सभी खबरें झूठी और भ्रामक हैं।”

क्यों बैन किया गया था टिकटॉक?

जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसी घटना के बाद भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी के आधार पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया था। इन ऐप्स में TikTok, UC Browser, Shein जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल थे। इसके कुछ समय बाद सरकार ने पबजी (PUBG) और कई अन्य चीनी ऐप्स को भी देश में प्रतिबंधित कर दिया।

अब भी ब्लॉक हैं सभी ऐप्स

सरकार ने साफ कहा है कि जिन ऐप्स पर बैन लगाया गया था, वे आज भी उसी आदेश के तहत ब्लॉक हैं। टिकटॉक समेत सभी ऐप्स पर से रोक नहीं हटाई गई है। अगर कहीं वेबसाइट खुल भी रही है, तो यह तकनीकी कारणों या अस्थायी नेटवर्क गड़बड़ी की वजह से हो सकता है।

अफवाहों से रहें सावधान

सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक घोषणाओ पर ही भरोसा करें।

Bhavya Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

Follow Us

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter