जयपुर। राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 की टॉप 28 फाइनलिस्ट का भव्य अनाउंसमेंट जयपुर के कूकस स्थित विरासत हेरिटेज में पारंपरिक और राजस्थानी अंदाज में किया गया। फ्यूजन ग्रुप, रूवी डिजिटल और विरासत हेरिटेज के सहयोग से आयोजित इस विशेष समारोह में राजस्थान की संस्कृति, विरासत और पारंपरिक खानपान को विशेष रूप से प्रमोट किया गया।
इस वर्ष प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान से करीब 6500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से कड़े चयन के बाद केवल 28 प्रतिभागियों ने फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई। टॉप फाइनलिस्ट्स के स्वागत के लिए विशेष रूप से राज तिलक समारोह आयोजित किया गया, जहां पारंपरिक अंदाज में उनका तिलक कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान फाइनलिस्ट्स ने ड्रेसज़िला की माधुरी चेतावनी द्वारा डिज़ाइन किए गए पारंपरिक लहंगे और शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह की पारंपरिक ज्वेलरी पहनकर रैंप वॉक की। जैसे ही प्रतिभागियों ने मंच पर कदम रखा, पूरा माहौल राजस्थान की संस्कृति और विरासत के रंग में रंगा नजर आया। आयोजकों के अनुसार, इस बार मिस राजस्थान अपने “रूट्स” यानी संस्कृति और परंपरा को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है, ताकि देशभर में राजस्थान की विरासत को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।
मिस राजस्थान डायरेक्टर एकता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉप 28 फाइनलिस्ट के लिए 4 जून से 4 जुलाई तक एक महीने का विशेष ग्रूमिंग ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को फैशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, फिटनेस, ग्रूमिंग, कम्युनिकेशन और इंटरनेशनल पेजेंट्स की तैयारी से जुड़ी विशेषज्ञ ट्रेनिंग दी जाएगी।
मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि सेश सेरेमनी की शुरुआत भारत 24 के CMD जगदीश चंद्रा द्वारा टॉप 28 फाइनलिस्ट की घोषणा के साथ हुई। कार्यक्रम में रूवी डिजिटल के आलोक शर्मा, पार्क ओसियन के संदीप जैन, सफारी ग्रुप के पवन गोयल, वीवो के मुदित शर्मा, विरासत हेरिटेज के मनीष ताम्बी, मजेस्टिक मेकओवर की मधु यादव, डॉ. नीदा मदान, डॉ. विवेक रूंगटा, अरशद हुसैन, सीपी राठौर, हुकुम सिंह, विनय सोनी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मिस राजस्थान एक ऐसा प्लेटफॉर्म माना जाता है, जो प्रतिभागियों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखता, बल्कि एक महीने की विशेष ट्रेनिंग और ग्रूमिंग के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्यूटी पेजेंट्स के लिए तैयार करता है। पूर्व विजेताओं में सिमरन शर्मा (मिस ग्रैंड इंडिया), प्रियन सैन (मिस अर्थ इंडिया), मिताली कौर (इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया एवं मिस ग्लोबल इंडिया) और आकांक्षा चौधरी जैसी प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राजस्थान का नाम रोशन किया है।
ग्रूमिंग सेशन में ये होंगे प्रमुख प्रशिक्षण
फाइनलिस्ट्स को फोटोशूट, रैंप वॉक, ज़ुम्बा, मेडिटेशन, टेबल एटीकेट्स, योगा एवं वेलनेस, आई कॉन्टैक्ट, मोटिवेशन, मेकअप, सेल्फ ग्रूमिंग, न्यूट्रिशन, स्माइल और स्किन केयर जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सेशन में मिस ओशिया वर्ल्ड 2024 की विजेता और रनरअप भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगी।
मिस राजस्थान 2026 की टॉप 28 फाइनलिस्ट
जाह्नवी कुमावत, अनमोल शेखावत, निहारिका राठौड़, श्रुति नायक, वंशिका नूनिया, अनुष्का माथुर, आशा जांगिड़, निहारिका माथुर, श्रीजा गुप्ता, शगुन राठौड़, कुसुम सोनी, अक्षिता तंवर, श्रुति कुमारी, शुभांगी शर्मा, सुहानी जैन, आस्था भूटानी, प्रज्ञा चौधरी, लक्ष्यिता गोदारा, ज्योति चौधरी, खुशी धींनवा, दिव्यांशी जांगिड़, प्राची हिंदूजा, मेघना चौधरी, कृतिका डिडवानिया, नेहा हंसराजानी, पलक शर्मा, वर्षा शर्मा और आराध्या मदान ने इस वर्ष फाइनलिस्ट्स में अपनी जगह बनाई।