6500 गर्ल्स में से 28 बनीं मिस राजस्थान 2026 की टॉप फाइनलिस्ट, विरासत हेरिटेज में हुआ भव्य स्वागत

6500 प्रतिभागियों में से चुनी गईं मिस राजस्थान 2026 की टॉप 28 फाइनलिस्ट, 30 दिन की ग्रूमिंग शुरू।

Bhavya Choudhary
Bhavya Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Jun 7, 2026 • 9:47 PM  0
L
Lifestyle
NEWS CARD
Logo
6500 गर्ल्स में से 28 बनीं मिस राजस्थान 2026 की टॉप फाइनलिस्ट, विरासत हेरिटेज में हुआ भव्य स्वागत
“6500 गर्ल्स में से 28 बनीं मिस राजस्थान 2026 की टॉप फाइनलिस्ट, विरासत हेरिटेज में हुआ भव्य स्वागत”
Favicon
Read more on www.aiadda.in/s/1416e3
7 Jun 2026
https://www.aiadda.in/s/1416e3
Copied
6500 गर्ल्स में से 28 बनीं मिस राजस्थान 2026 की टॉप फाइनलिस्ट, विरासत हेरिटेज में हुआ भव्य स्वागत
6500 गर्ल्स में से 28 बनीं मिस राजस्थान 2026 की टॉप फाइनलिस्ट, विरासत हेरिटेज में हुआ भव्य स्वागत

जयपुर। राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 की टॉप 28 फाइनलिस्ट का भव्य अनाउंसमेंट जयपुर के कूकस स्थित विरासत हेरिटेज में पारंपरिक और राजस्थानी अंदाज में किया गया। फ्यूजन ग्रुप, रूवी डिजिटल और विरासत हेरिटेज के सहयोग से आयोजित इस विशेष समारोह में राजस्थान की संस्कृति, विरासत और पारंपरिक खानपान को विशेष रूप से प्रमोट किया गया।

इस वर्ष प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान से करीब 6500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से कड़े चयन के बाद केवल 28 प्रतिभागियों ने फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई। टॉप फाइनलिस्ट्स के स्वागत के लिए विशेष रूप से राज तिलक समारोह आयोजित किया गया, जहां पारंपरिक अंदाज में उनका तिलक कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान फाइनलिस्ट्स ने ड्रेसज़िला की माधुरी चेतावनी द्वारा डिज़ाइन किए गए पारंपरिक लहंगे और शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह की पारंपरिक ज्वेलरी पहनकर रैंप वॉक की। जैसे ही प्रतिभागियों ने मंच पर कदम रखा, पूरा माहौल राजस्थान की संस्कृति और विरासत के रंग में रंगा नजर आया। आयोजकों के अनुसार, इस बार मिस राजस्थान अपने “रूट्स” यानी संस्कृति और परंपरा को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है, ताकि देशभर में राजस्थान की विरासत को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।

Bhavya Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

Follow Us

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter