22 जून मौसम अपडेट: 12 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 70 किमी/घंटा हवाएं, दिल्ली-NCR सहित कई इलाकों में सतर्कता
IMD ने 22 जून को 12 राज्यों में अगले 15 घंटों के अंदर बारिश, आंधी और 70 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई जगहों पर मौसम बिगड़ने की संभावना, जानिए पूरी डिटेल।
22 जून मौसम अपडेट:- मौसम विभाग ने आज 22 जून को देश के कई हिस्सों में अचानक बदलाव की चेतावनी दी है। अगले 15 घंटों के अंदर 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। इनमें 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में बिजली चमकने और ओले गिरने का भी खतरा है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
इन 12 राज्यों में जारी है बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बिहार, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मौसम खराब रहने वाला है। दिल्ली-एनसीआर भी इस अलर्ट की जद में है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और नदियों में उफान का खतरा बढ़ गया है।
दिल्ली-NCR में आज का मौसम कैसा रहेगा
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। कल यहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री दर्ज किया गया था। हल्की बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तेज हवाओं का असर यातायात पर पड़ सकता है।