13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, Gen-Z अंदाज में जोड़ा कनेक्शन
पीएम मोदी 13 साल बाद एसआरसीसी पहुंचे। ओजी-फ्लेक्स और धुरंधर जैसे शब्दों से छात्रों से जुड़ाव बनाया। 2013 के भाषण को याद कर देश की प्रगति का खाका पेश किया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यानी एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 साल बाद दोबारा पहुंचे। शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों से Gen-Z अंदाज में बातचीत की। ओजी, फ्लेक्स और धुरंधर जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर सभागार में मौजूद युवाओं से सीधा जुड़ाव बनाया।
ओजी और फ्लेक्स से शुरू हुआ कनेक्शन
पीएम मोदी ने कहा कि एसआरसीसी का हिस्सा बनना अपने आप में फ्लेक्स है। उन्होंने कॉलेज के पूर्व छात्रों को ओजी यानी ओरिजिनल बताया। साथ ही बोले कि वे भले धुरंधर न हों लेकिन धूम तो मचा रखी है। इन शब्दों पर छात्रों ने जोरदार तालियां बजाईं। मोदी का यह अंदाज युवाओं के बीच खासा पसंद किया गया क्योंकि वे उन्हीं की भाषा में बात कर रहे थे।
2013 का भाषण और तब की तस्वीर
प्रधानमंत्री ने 2013 के अपने भाषण को याद किया। तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे और विपक्षी दल से जुड़े थे। उस समय दिए गए संबोधन को राष्ट्रीय राजनीति में उनकी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का बड़ा मोड़ माना जाता है। उन्होंने बताया कि 13 साल पहले देश निराशा, घोटालों और नीतिगत पंगुता से जूझ रहा था। महंगाई आसमान पर थी और विकास दर फर्श पर।