रेलवे में NTPC के 5,165 पदों पर भर्ती मंजूर
रेलवे में NTPC के 5,165 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिली, 3,477 ग्रेजुएट और 1,688 अंडरग्रेजुएट पद शामिल।
Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) के 5,165 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। स्वीकृत पदों में 3,477 ग्रेजुएट स्तर और 1,688 अंडरग्रेजुएट स्तर के पद शामिल हैं।
रेलवे बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को स्वीकृत पदों के आधार पर अंतिम मांग भेजने का निर्देश दिया है। इसके बाद केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
रेलवे बोर्ड ने भर्ती का शेड्यूल जारी किया
रेलवे बोर्ड की ओर से 3 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार, जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों से मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के मांग प्रबंधन मॉड्यूल में प्राप्त NTPC रिक्तियों का आकलन किया गया।