Poco X8 5G ग्लोबल लॉन्च, 8340mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ
Poco X8 5G ग्लोबली लॉन्च हुआ। 8340mAh बैटरी, 1.5K 120Hz AMOLED, Snapdragon 6s Gen 4 और IP रेटिंग्स के साथ। भारत में 4 सितंबर को 9000mAh बैटरी वाले मॉडल की एंट्री।
Poco ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Poco X8 5G पेश कर दिया है। यह फोन बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड के साथ आता है। कंपनी ने इसे रोजमर्रा के यूजर्स के लिए पावरफुल और टिकाऊ विकल्प के रूप में पेश किया है। भारत में इसका मॉडल 4 सितंबर को लॉन्च होने वाला है, जिसमें और भी बड़ी बैटरी मिलेगी।
Poco X8 5G की कीमत और उपलब्धता
ग्लोबल मार्केट में Poco X8 5G के तीन वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। बेस मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 269 डॉलर यानी करीब 25,500 रुपये से शुरू होता है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 299 डॉलर (लगभग 28,400 रुपये) में मिलेगा। टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 349 डॉलर यानी करीब 33,100 रुपये का है। फोन ब्लैक, ऑरेंज और व्हाइट रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी ग्लोबल सेल डेट का आधिकारिक एलान नहीं किया है। भारत में यह फोन 4 सितंबर को 9,000mAh बैटरी के साथ आएगा।
डिस्प्ले और डिजाइन की खासियत
Poco X8 5G में 6.83 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहता है। पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक पहुंचती है। HDR10+ और 12-बिट कलर सपोर्ट भी मौजूद है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है। साथ ही 3,840Hz PWM डिमिंग की सुविधा आंखों के आराम के लिए दी गई है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए चार IP सर्टिफिकेशन मिले हैं, जो इसे रोजमर्रा के उपयोग में और मजबूत बनाते हैं।