EPFO 3.0 अपडेट: UPI से PF निकासी दिसंबर अंत तक, न्यूनतम ₹1000 लिमिट
EPFO UPI से PF निकालने की सुविधा दिसंबर 2026 अंत तक शुरू करने जा रहा है। न्यूनतम ₹1000 लिमिट, BHIM ऐप से सीधा ट्रांसफर और शर्तों की पूरी जानकारी जानें।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अपने सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल सुविधा लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, UPI के माध्यम से पीएफ निकासी की सुविधा दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है। शुरुआत में न्यूनतम एक हजार रुपये की निकासी लिमिट रखने का प्रस्ताव है। इससे कर्मचारियों को लंबी प्रक्रिया से बचते हुए मंजूर रकम सीधे अपने बैंक खाते में मिल सकेगी।
क्या है नई UPI आधारित निकासी सुविधा?
EPFO 3.0 के तहत यह सुविधा लाई जा रही है। इसके जरिए सदस्य अपनी मंजूर निकासी की रकम BHIM ऐप के माध्यम से UPI से सीधे बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे। पहले क्लेम अप्रूव होने के बाद पैसा आने में समय लगता था। अब यह प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। UAN को UPI अकाउंट से लिंक करने और वेरिफाइड बैंक अकाउंट होने की जरूरत होगी। मौजूदा निकासी के नियम और पात्रता शर्तें पहले जैसी ही लागू रहेंगी।
यह भी पढ़ें:- सोना-चांदी में जोरदार तेजी, 5000 रुपये तक चढ़े दाम; आज के 24-22-18 कैरेट रेट