पेट खराब यानी बालों का झड़ना! गट हेल्थ और स्कैल्प का सीधा रिश्ता, डॉक्टर ने बताया इलाज
पेट की सेहत खराब होने पर बाल झड़ना आम समस्या बन जाता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आरजू पहवा के अनुसार गट-स्कैल्प एक्सिस के जरिए पाचन तंत्र बालों की ग्रोथ और स्कैल्प हेल्थ को प्रभावित करता है। जानें कैसे सुधारें गट हेल्थ और पाएं घने बाल।
आजकल बाल झड़ने या स्कैल्प में खुजली की शिकायत होने पर ज्यादातर लोग शैंपू, ऑयल या सीरम की ओर रुख करते हैं। लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आरजू पहवा बताती हैं कि असली समस्या अक्सर पेट के अंदर छिपी होती है। गट हेल्थ यानी आंतों की सेहत और स्कैल्प के बीच गहरा संबंध है, जिसे गट-स्कैल्प एक्सिस कहा जाता है। बेहतर पाचन तंत्र ही सेहतमंद और घने बालों की कुंजी हो सकता है।
गट माइक्रोबायोम: बालों की सेहत का आधार
हमारी आंतों में trillions माइक्रोऑर्गेनिज्म रहते हैं जो गट माइक्रोबायोमी बनाते हैं। ये बैक्टीरिया पाचन सुधारते हैं, पोषक तत्वों को अवशोषित करते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और हॉर्मोन संतुलन बनाए रखते हैं। जब गट हेल्थ बिगड़ती है तो पोषण की कमी, इंफ्लेमेशन और हॉर्मोनल असंतुलन बालों के फॉलिकल्स को सीधे नुकसान पहुंचाता है।
डॉ. आरजू पहवा के मुताबिक, बाहरी उपचार से पहले शरीर को अंदर से मजबूत करना जरूरी है। कई डर्मेटोलॉजिस्ट और न्यूट्रिशनिस्ट अब इसी होलिस्टिक अप्रोच को अपनाते हुए मरीजों को बेहतर परिणाम दे रहे हैं।