Redmi Note 17 Pro में 9000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 6 Gen 5 के साथ जल्द लॉन्च
Redmi Note 17 Pro को 3C सर्टिफिकेशन मिल गया है। 9000mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग, 1.5K OLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर के साथ यह फोन जुलाई में चीन में लॉन्च हो सकता है। पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें।
डमी ने हाल ही में Redmi Turbo 5 फोन लॉन्च किया था, अब कंपनी अपनी लोकप्रिय Note सीरीज के नए वर्जन पर काम कर रही है। Redmi Note 17 सीरीज जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाली है। इस सीरीज में Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले Note 17 Pro को 3C सर्टिफिकेशन मिल गया है, जिससे फास्ट चार्जिंग की पुष्टि हो गई है।
3C सर्टिफिकेशन से खुलासा
चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर 2607DRA18C के साथ Redmi Note 17 Pro लिस्ट हुआ है। इसमें 67W चार्जर MDY-15-EQ शामिल है। यह पिछले Redmi Note 15 Pro के 45W चार्जिंग से बड़ा अपग्रेड है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ तेज चार्जिंग जरूरी भी है, जो यूजर्स को लंबे समय तक बिना रुकावट इस्तेमाल करने की सुविधा देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pro मॉडल जुलाई में चीन में लॉन्च हो सकता है, जबकि सीरीज के बाकी मॉडल अगस्त में आ सकते हैं।
Redmi Note 17 Pro के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स के अनुसार, फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो ब्राइट कलर्स और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट होगा, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए मजबूत रहेगा। रियर कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य सेंसर शामिल हो सकता है, जिससे बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव मिलेगा।