iPhone 18 Pro Max में 5425mAh बैटरी का बड़ा लीक, A20 Pro चिप से मिलेगी दमदार परफॉरमेंस
iPhone 18 Pro Max की बैटरी को लेकर नया लीक सामने आया है। 5425mAh बैटरी और 2nm A20 Pro चिप के साथ फोन लॉन्च होने वाला है। जानिए रीजनल वैरियंट, बैटरी बढ़ोतरी और लॉन्च डेट की पूरी डिटेल्स।
ऐपल की आगामी iPhone 18 सीरीज को लेकर लगातार रोमांचक खबरें सामने आ रही हैं। ताजा लीक में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro Max अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 5425mAh तक की बैटरी दी जा सकती है, जो पहले के मॉडल्स से काफी बेहतर होगी। साथ ही 2nm प्रोसेस पर बनी A20 Pro चिप फोन की परफॉरमेंस और बैटरी बैकअप दोनों को नई ऊंचाई देगी।
iPhone 18 Pro Max की बैटरी क्षमता में बड़ा अपग्रेड
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर आई लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro Max के ग्लोबल और यूरोपीय वेरिएंट में 5235mAh बैटरी मिल सकती है। यह iPhone 17 Pro Max के यूरोपीय वर्जन की 4823mAh बैटरी से करीब 412mAh ज्यादा है। वहीं, अमेरिका में लॉन्च होने वाले eSIM-ओनली मॉडल में 5425mAh की बैटरी दी जा सकती है। iPhone 17 Pro Max के अमेरिकी वेरिएंट में 5088mAh बैटरी थी, यानी नए मॉडल में 337mAh की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
यह अपग्रेड यूजर्स के लिए बड़ी राहत साबित होगा। ज्यादा बैटरी क्षमता भारी इस्तेमाल के बावजूद पूरे दिन आसानी से चलने में मदद करेगी।