बच्चों को मोबाइल थमाने पर आचार्य प्रशांत का गुस्सा: स्वार्थी माता-पिता आराम के लिए देते हैं फोन
आचार्य प्रशांत ने बच्चों को मोबाइल फोन देने पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता स्वार्थी और आलसी हैं जो अपने आराम के लिए बच्चों को फोन थमा देते हैं। जानिए क्यों यह गलत है और सही तरीका क्या है।
आजकल माता-पिता के लिए बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। कई बच्चे फोन छोड़ने को तैयार ही नहीं होते। मशहूर लेखक और वक्ता आचार्य प्रशांत ने इस मुद्दे पर अपनी सख्त राय रखी है। उनका कहना है कि बच्चों के हाथ में मोबाइल पहुंचने के पीछे माता-पिता की स्वार्थी सोच मुख्य वजह है।
माता-पिता की स्वार्थी भूमिका
आचार्य प्रशांत के अनुसार, जब बच्चा मोबाइल में व्यस्त रहता है तो मां-बाप को आराम मिलता है। बच्चा परेशान नहीं करता, इसलिए पेरेंट्स उसे फोन दे देते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बच्चे के हाथ में मोबाइल होना ही क्यों चाहिए? वह ऐसी कौन-सी चीज सीख रहा है जिसके लिए अपना फोन जरूरी हो?